जानकारी के अनुसार शहर के पेट्रोल पम्प, होटल, किराणा, ठेकदार सहित पांच प्रतिष्ठित लोगों के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरे वॉट्सएप फोन आए हैं। इनमें से तीन कारोबारियों ने पुलिस में शिकायत के साथ ऑडियों बतौर सबूत सौंपे हैं। ऑडियों में रोहित गोदारा नाम का व्यक्ति कारोबारियों से कह रहा है कि हमारा सहयोग करें, हम भी आपका सहयोग करेंगे। वॉट्सएप फोन के अलावा ऑडियो मैसेज भेजकर भी धमकी दी गई है। धमकी में कहा कि यह आवाज प्रशासन से जांच करवा लो फर्जी है या असली है। दो दिन में जवाब नहीं आने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहो।