5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेड़ के बिना मानव जीवन नहीं

पत्रिका ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान

2 min read
Google source verification
Parbatsar News

Parbatsar News

परबतसर. स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय, परबतसर के विद्यार्थियों ने पत्रिका के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत गुरुवार को एक मिनट में 500 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय की स्थानीय संचालिका शानू एवं अमृता ने कहा कि पेड़ के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती। उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि एक पेड़ लगाकर बड़ा करना दस व्यक्तियों को पालने के बराबर पुण्य देता हैं। पर्यावरण की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य और जिम्मेदारी भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए विरासत में बहुत से अनमोल उपहार दिए हैं। अब बारी है कि हम भी इसके बदले में प्रकृति को कुछ ना कुछ दें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिये अधिक से अधिक पौधारोपण करें। विकास समिति के सचिव वासुदेव लड्डा ने कहा कि आज पर्यावरण की चिंता करना स्वाभाविक है। पेड़ पौधे मानव को जीवन जीने के लिए आक्सीजन की पूर्ति करते हैं। यदि हम पर्यावरण के प्रति आज से नहीं जागे तो वह दिन दूर नहीं जिस तरह हम अपने साथ पानी की बोतल ले जाते हैं, ठीक उसी तरह हमें आक्सीजन की बोतल भी ले जाना पड़ेगी। प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने कहा कि मानव जीवन के लिये पेड़ अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा पेड़ तो लगाए ही लेकिन उसकी रक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि भविष्य की चिंता करके अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए ताकि आने वाले समय में हमारी पीढी़ इन पेड़ों की छाव में आराम से बैठकर श्वांस ले सके।
उन्होंने राजस्थान पत्रिका का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। गौड़ ने जानकारी दी की भामाशाह भोमराज रॉव निवासी परबतसर द्वारा गड्डे खुदवाने का सम्पूर्ण खर्च वहन किया गया। विद्यालय के पर्यावरण प्रभारी व्याख्याता समरसिंह बाध ने बताया कि विद्यालय द्वारा वर्ष 2018 को पर्यावरण बचाओ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत राजस्थान पत्रिका के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से जुडकऱ विद्यार्थियों, स्टॉफ व प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रचारिकाओं व परबतसर विकास समिति सदस्यों व नागरिकों ने पहले से खुदे गड्ढो में एक मिनट में एक साथ पांच सौ पौधे लगाए।

इस मौके पर समाज सेविका मधु वर्मा, भामाशाह भोजराज राव, जानकीलाल बागड़ा, व्याख्याता विकास जांगिड़, वरिष्ठ अध्यापक दीनदयाल औझा, गजेन्द्र सिंह राठौड़ व परमाराम भींचर ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण सरंक्षण की अच्छी आदतें अपनाने की सीख दी।