बहुचर्चित इन्द्रचंद अपहरण कांड में गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह के चचेरे भाई देवेन्द्र सिंह उर्फ गट्टू को डीडवाना पुलिस ने प्रोडक्टशन वारंट से गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को उसे डीडवाना लाया जाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 3 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि इन्द्रचंद अपहरण मामले में पुलिस जांच में देवेन्द्र सिंह उर्फ गट्टू की भूमिका भी सामने आई थी। इस पर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्टशन वारंट प्राप्त कर उसे केन्द्रीय कारागृह अजमेर से गिरफ्तार किया। इसके बाद अनुसंधान के लिए पीसी रिमांड की मांग करने के लिए देवेन्द्र को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक नरसीलाल मीणा कर रहे हैं।