11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर अभियान – महिलाओं को आगे लाने का प्रयास

स्वच्छ राजनीति के लिए स्वंय सक्रिय होकर अन्य को प्रेरित करते हुए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढाने में करेंगे सहयोग

2 min read
Google source verification
nagaur news

patrika changemaker sampaign

मकराना. राजस्थान पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे चेंजमेकर अभियान के तहत गुरुवार को रांदड़ भवन के पास स्वच्छ करें राजनीति विषय पर महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं को इसके संकल्प दिलाए गए। बैठक पूजा मंदड़ा के संयोजन में की गई। शुभारम्भ संयोजक मूंदड़ा द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वच्छ राजनीति में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं राजनीति को गंदा समझकर इसमें शामिल होने से बचती हैं। जब हम अपना वोट देकर किसी को नगर पालिका, नगर परिषद, पंचायत समिति, विधानसभा एवं लोकसभा में भेजते हैं। इसके लिए हमें अब आगे आना होगा तथा उनको आगे भिजवाने में सहयोग करना होगा जो स्वच्छ तथा जनहित की राजनीति करते हैं। इस दौरान संयोजिका मूंदड़ा ने उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाई कि वह स्वच्छ राजनीति के लिए स्वंय सक्रिय होकर अन्य को प्रेरित करते हुए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढाने में सहयोग करने सहित अपराधिक, भ्रष्ट तथा अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ नहीं दूंगी। इस दौरान पूजा मुंदड़ा, संपतीदेवी माहेश्वरी, खुशबू सोनी, सुमित्रा छापरवाल, रूकमणी पुरोहित, स्वाति मालू, ममता हुरकट, सुनिता कंवर, सेवा शर्मा, संतोष शर्मा, निधी शर्मा, सरला देवी छंगाणी, निशा पारीक आदि उपस्थित थी।

पत्रिका के अभियान को बताया श्रेष्ठ
आज के समय में महिलाएं सबसे आगे है और महिलाओं को हर वर्ग में जिममेदारी निभानी पड़ती है। इसके बावजूद महिलाएं राजनीति में पीछे क्यों हैं। इसलिए राजस्थान पत्रिका ने मुहिम चलाकर महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान हेमाराम दुस्तावा ने राजस्थान पत्रिका कार्यक्रम की सराहना की। ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्वयं राजनीति में उतरकर चुनाव लड़ें, लेकिन राजनीति में अच्छी छवि वालों को चुनाव में आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनाव जीतने के बाद अनाचार, अत्याचार,भ्रष्टाचार पर उतर आते हैं। ऐसे लोगों का आकलन करना होगा। इस मौके पर सरंपच नूरी देवी ने भी राजस्थान पत्रिका के अभियान को श्रेष्ठ बताया। चेंज मेकर्स कार्यक्रम के दौरान 25 महिलाओं ने भाग लिया और संकल्प लिया।