8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुलसी सालिग्राम सहित 13 जोड़ो का विवाह

-सैनी(माली) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 8 Nov 2019, 7:06 PM IST

Didwana News

डीडवाना. मांगलिक कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग।

डीडवाना. शहर के सिंगी बास स्थित मालियान सूर्य मंदिर में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद नागौर के सभापति मांगीलाल भाटी की अध्यक्षता में हुआ। समिति के उपाध्यक्ष कैलाश सोलंकी ने बताया कि तुलसी सालिग्राम विवाह सहित 13 जोड़ो का सामूहिक विवाह हुआ। समारोह में एक राजकीय शिक्षिका, इटली प्रवासी जेठाराम पंवार के पुत्र सहित 6 वर डीडवाना से व 6 जोड़े नागौर जिले से रहे। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह परमानंद सैनी छात्रावास गाढ़ा बास से घोडिय़ों एवम रथ से शोभा यात्रा रवाना हुई। जो माली समाज के बासो से होते हुए मालियान सूर्य मंदिर सिंगी बास पहुंची। सोलंकी ने बताया कि सूर्यमंदिर के सूर्य विवाह मण्डप में एक साथ 12 तोरण की रस्म पूरी की गई। पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में वैदिक रीतिरिवाज से फेरे लिए गए। इससे पहले स्टेज पर एकसाथ वरमाला पहनाकर वर वधू ने अतिथियों से आशीर्वाद लिया। सोलंकी फार्म हाउस में प्रीतिभोज व अतिथियों का सत्कार कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गहलोत ने कहा कि माली समाज के इस सम्मेलन से समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। सामाजिक प्रतिनिधियों ने समाज में कुरीतियों को त्यागने का सामूहिक निर्णय किया। अध्यक्षता करते हुए मांगीलाल भाटी ने युवाओं को आयोजन से प्रेरणा लेने की बात कही।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री युनुस खान, जितेन्द्रसिंह जोधा, मांगीलाल पंवार, वीरेंद्र भाटी सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. गणेश सैनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामगोपाल तूनवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अलका सैनी इंदौर, सुमन सैनी फुलेरा, गुड़ु सैनी शाहपुरा, रमेश सांखला जयपुर, ग्यारसी देवी भाटी, तारा चंद गहलोत पुष्कर, सूरजमल सैनी चोमू, काना राम खोरवाल जयपुर, ओमप्रकाश सांखला मकराना, बहादुर राम, ताराचंद गहलोत मेड़ता सिटी, कमल भाटी, बालकिशन भाटी नागौर, गोपाल राम सिंगोदिया, सुखदेव भाटी रियांबड़ी, महावीर तंवर, धन्नाराम सोलंकी, सेवाराम, शंकर लाल टाक, लोकेश मालाकार, मंजु सैनी नीम का थाना, पिंकी सैनी अजमेर, भंवर लाल टाक, हनुमान सिंगोदिया कुचामनसिटी, बाबूलाल टाक मंगलपुरा, छोटी खाटू, पुखराज टाक, कुचेरा सहित राजस्थान भर से समाज के 10 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।