14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

सरसंघचालक मोहन भागवत 22 से रहेंगे 5 दिवसीय नागौर प्रवास पर, यह रहेगा शेड्यूल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

नागौर

image

rohit sharma

Sep 19, 2018

नागौर.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 सितम्बर से पांच दिवसीय नागौर प्रवास पर रहेंगे। जोधपुर प्रांत के प्रचार प्रमुख पंकज कुमार ने को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सरसंघचालक भागवत 5 दिवसीय नागौर प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की शृंखला में विभिन्न बैठकें लेंगे। भागवत 21 सितम्बर को जोधपुर आएंगे तथा 22 को जोधपुर से नागौर पहुंचेंगे। वे यहां 22 व 23 सितम्बर को शारदा बाल निकेतन विद्यालय परिसर में जोधपुर प्रांत के सभी मंडल कार्यवाह स्तर के कार्यकर्ता स्वयंसेवकों के शिविर में भाग लेकर उनके साथ संगठनात्मक चर्चा करेंगे, जिसमें करीब एक हजार कार्यकर्ता आएंगे। साथ ही कार्य विस्तार एवं स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण को लेकर भी बैठक होगी। सरसंघचालक भागवत 24 व 25 सितम्बर को राजस्थान क्षेत्र के वानप्रस्थी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसमें करीब 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। अंतिम दिन 26 सितम्बर को राजस्थान क्षेत्र की कार्यकारिणी तथा तीनों प्रांत (जयपुर, जोधपुर व चित्तौड़) कार्यकारिणीयों की बैठकें भागवत के साथ होंगी।