12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में बंद मिले कूलर, फटी चद्दरें, कलक्टर ने दिया ‘लताड़’ का इंजेक्शन

जेएलएन अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिली खामियां

2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. जिला मुख्यालय के जेएलएन राजकीय अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं एवं अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ाने की जानकारी मिलने पर गुरुवार शाम को कलक्टर कुमारपाल गौतम अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। कलक्टर को देखते ही अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी हरकत में आ गए। अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था एवं गर्मी में तप रहे मरीजों को देखकर कलक्टर ने कार्यवाहक पीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई तथा व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कलक्टर ने वार्डों का निरीक्षण करने पर पाया कि कई वार्डों में न तो कूलर चल रहे थे और न ही कूलिंग सिस्टम काम कर रहा था। मरीज गर्मी से परेशान थे। कलक्टर ने पीएमओ को सभी कूलर चालू करवाने तथा सेंट्रल कूलिंग सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए।

क्या कर रहे हो

निरीक्षण के दौरान एमसीएच यूनिट में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई मिली, इस पर उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपए लगाकर इतनी अच्छी बिल्डिंग बनाई है, लेकिन आप लोग सफाई भी नहीं रख सकते। कुछ बेड पर गद्दे नहीं थे तो कुछ पर बेडशीट नदारद मिलने पर कलक्टर ने कर्मचारियों को लताड़ पिलाई। इस दौरान मरीजों के परिजनों ने बताया कि कलक्टर के आने की सूचना मिलने पर नर्सिंग कर्मचारियों ने उन्हें बेडशीट दी, जबकि पहले मांगने पर भी नहीं दे रहे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों पत्रिका ने सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित कर जेएलएन अस्पताल की अव्यवस्थाओं को उजागर किया था।

अनुपस्थित डॉक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई
कलक्टर ने बताया कि शाम की पारी में अस्पताल के कुछ डॉक्टर बिना सूचना के गायब थे, जिनके खिलाफ पीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलक्टर ने बताया कि गर्मी के मौसम मरीज परेशान हो रहे हैं, लेकिन चिकित्सक अस्पताल आने की बजाए अपने क्लिनिक में मरीज देख रहे हैं, जो गंभीर मामला है।

दिए निर्देश
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम मेें अस्पताल में खामियां देख काफी ज्यादा नाराजगी जताई, उन्होंने वार्डों में कूलिंग सिस्टम व सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए।