11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NAGAUR: शहर में पांव पसार रहा डेंगू, जिम्मेदार बेखबर

शहर में डेंगू पांव पसार रहा है। अकेले प्रताप सागर क्षेत्र के आसपास स्थित दो-तीन कॉलोनियों में करीब दो दर्जन डेंगू मरीज होने की बात सामने आई है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 18 Sep 2017, 9:38 PM IST

nagaur dengue

Dengue in nagaur

-प्रताप सागर के आसपास दो दर्जन मरीज, मोहल्ले के लोगों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
नागौर. शहर में डेंगू पांव पसार रहा है। अकेले प्रताप सागर क्षेत्र के आसपास स्थित दो-तीन कॉलोनियों में करीब दो दर्जन डेंगू मरीज होने की बात सामने आई है। मोहल्ले में डेंगू से पीडि़त करीब ८० लोगों ने सोमवार को कलक्टर को संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य जांच करवाकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। गौरतलब है कि जेएलएन अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल में गत दिनों २० मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए उनमें से पांच जनों की मौत हो चुकी है।
घरों में मच्छरों की भरमार
प्रताप सागर क्षेत्र के पास बजरंगलाल रतावा, संतोष तिवाड़ी, प्रिया गौड़, मनोज जैन, प्रदीप माहेश्वरी,पूजा, मोनिका, गणेश, आर्या शर्मा, पूनम भाटी, रामसिंह, सोनू समेत करीब 80 लोगों ने ज्ञापन में लिखा है कि तालाब में गंदे पानी की आवक होने से मच्छरों की भरमार है। तालाब के आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब किनारे लगे नीम के पौधे भी नष्ट हो गए हैं। बांकल माता मंदिर से पाठकजी की बगीची तक जल स्तर पर बढने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने मोहल्ले में स्वास्थ्य जांच करवाने की मांग की है।
फिर कहां हो रही फोगिंग ?
नगर परिषद कलक्टर के निर्देश पर शहर में वार्ड वार फोगिंग करवाने का दावा कर रही है, जबकि प्रताप सागर के आसपास रहने वाले लोगों में डेंगू मरीजों की संख्या को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मच्छर मारने के नाम पर कितनी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। वार्डों में एक-दो जगह दवा का छिडक़ाव कर पूरे वार्ड में दवा छिडक़ाव करना बताया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि फोगिंग के नाम पर महज औपचारिकता की जा रही है। नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग की टीम को कलक्टर ने समीक्षा बैठक में भी फोगिंग के निर्देश दिए लेकिन इसको लेकर विभाग गंभीर नहीं है।