नागौर का किला अमरसिंह राठौड़ के नाम से प्रसिद्ध है। यह किला कई युद्धों का गवाह है। अपनी ऊंची दीवारों और विशाल परिसर के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक किले के अंदर कई महलों, फव्वारे, मंदिरों और खूबसूरत बगीचों को देख सकते हैं। किले का निर्माण नागावंशियों ने किया था। बाद में किले को मोहम्मद बहलीन ने पुनर्निर्मित करवाया। किले के छह मुख्य प्रवेश द्वार हैं, पहला प्रवेश द्वार लोहे और लकड़ी के नुकीले कीलों से बना है। दूसरा बिचली पोल, तीसरा कचहरी पोल, चौथा सूरज पोल, पांचवां धुरती पोल, छठा राज पोल है। आखिरी दरवाजे को प्राचीन काल में नागौर की न्यायपालिका के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। किले में