11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलईडी से दमकेगी सांसद आदर्श ग्राम पंचायत फरड़ौद की चौपाल और गली-मोहल्ले

सामाजिक अंकेक्षण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि हर पात्र व वंचित को योजनाओं का लाभ मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 3 Oct 2017, 11:42 AM IST

Nagaur news

Gram Panchayat Fardod

नागौर. महात्मा गांधी नरेगा तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सामाजिक अंकेक्षण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि हर पात्र व वंचित को योजनाओं का लाभ मिले। सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल फरड़ौद ग्राम पंचायत में सोमवार को ग्रामीण विकास कार्य योजना की अनुमोदन बैठक में केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने यह बात कही। चौधरी ने कहा कि कोई व्यक्ति पात्र होने के बावजूद खाद्य सुरक्षा की सूची में शामिल नहीं है तो जिला रसद अधिकारी विशेष प्रयास कर उनका नाम जोड़ें।
ढाई घंटे चला मंथन
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी प्रकार का भेदभाव न करते हुए पात्र एवं जरुरतमंद को इसका लाभ दिया जाए। ग्राम पंचायत के हर घर और ढाणी को दिसम्बर तक रोशन करने की दिशा में प्रयास किया जाए। मंत्री सीआर चौधरी ने बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया। केन्द्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में फरड़ौद पंचायत को हर दृष्टिकोण से आदर्श ग्राम बनाने का ताना-बाना बुना गया। सांसद आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में शामिल फरड़ौद की ग्रामीण विकास योजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर मंथन चला।
विकास को लेकर चर्चा
जायल विधायक मंजू बाघमार, जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, जिला परिषद सीईओ अजीतसिंह, सरपंच हनुमान फरड़ोदा सहित गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी-अपनी राय रखी। गांव में पानी, सडक़, बिजली, शिक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा स्वच्छता और हरियाली में विस्तार करने से लेकर सौन्दर्यकरण करने का निर्णय किया गया। जायल विधायक बाघमार ने ग्रामीण गौरव पथ के लिए बजट स्वीकृति दिलाने सहित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
चौबीसों घंटे मिले पानी
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि फरड़ौद ग्राम पंचायत की कार्य योजना में हर काम आदर्श होगा तभी इसकी संकल्पना साकार होगी। केन्द्र एव राज्य सरकार की व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। गौतम ने कहा कि जो कर्मचारी काम नहीं करें, उन्हें हटाकर अन्यत्र लगा दिया जाए। कलक्टर ने फरड़ौद के हर घर में चौबीसों घंटे नल में पीने का पानी देने की कार्य योजना बनाकर ग्राम पंचायत को अलग-अलग जोन में बांटते हुए प्रायोगिक तौर पर एक जोन में यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

नशामुक्त कर आदर्श बनाएं
कलक्टर ने कहा कि फरड़ौद निवासी गांव को शराबबंदी, नशामुक्ति करके आदर्श बनाएं। उन्होंने ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत फरड़ौद के सरपंच हनुमान फरड़ोदा ने स्वागत किया और ग्राम पंचायत को हर पैमाने पर आदर्श बनाने को लेकर कर्तव्यबद्धता दोहराई। सांसद, विधायक तथा जिला प्रशासन व पुलिस से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। ग्राम सभा में जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।