11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagaur.नौ दिन में चार लाख से ज्यादा के टीकाकरण का दबाव

पशुपालन की ओर से चल रहा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का पांचवां चरण 30 को होगा समाप्त, निर्धारित लक्ष्य के आधे पशुओं का भी नहीं हो सका टीकाकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sharad Shukla

•

Updated: 24 Sep 2017, 8:16 PM IST

Nagaur News

Animal Husbandry

नागौर. पशुपालन विभाग की ओर से दुधारू पशुओं के लिए चल रहे खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का पांचवा चरण 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा, लेकिन टीकाकरण निर्धारित लक्ष्य का आधा भी नही हो पाया। जबकि टीकाकरण का लक्ष्य चार लाख 20 हजार था। अब महज नौ दिन ही तकरीबन तीन लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना महकमे के लिए मुश्किल नजर आने लगा है।

पशुओं का ही टीकाकरण
पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नागौर के संयुक्त निदेशक एरिया में नागौर, खींवसर, मूण्डवा, जायल, मेड़ता, डेगाना एवं रियां आदि क्षेत्र में कुल चार लाख 20 हजार पशुओं का टीकाकरण करना था। विगत माह शुरू हुए अभियान में अब तक Nagaur -33063, खींवसर-20679, मूण्डवा-20034, जायल-41048, मेड़ता-22515, डेगाना-28565 एवं रियां-20013 पशुओं का ही टीकाकरण किया जा सका। इसी तरह कुचामन उपनिदेशक एरिया में भी टीकाकरण महज दो लाख 10 हजार ही हो पाए, जबकि कुल लगभग तीन लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। कुल मिलाकर औसतन पूरे जिलेभर में सात लाख से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण किया जाना था। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विगत माह में अभियान शुरू होने से पूर्व ही एलएस की हुई हड़ताल का असर पड़ा है, नहीं तो लक्ष्य पूरा हो गया होता।
टीकाकरण का दबाव
विभागीय अधिकारियों के अनुसार 30 सितंबर तक नागौर के संयुक्त निदेशक एवं कुचामन उपनिदेशक एरिया के तहत आने वाले क्षेत्रों में कुल चार लाख से से ज्यादा दुधारू पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। नागौर रेंज में लक्ष्य चार लाख 20 हजार तथा कुचामन उपनिदेशक रेंज में तीन लाख का लक्ष्य है। कुल मिलाकर सात लाख 20 हजार पशुओं का टीकाकरण जिलेभर में होना था। तमाम प्रयासों के बाद भी दोनों ही रेंज में विभाग निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है। अब ऐसे में महज नौ दिन में लक्ष्य पूर्ति किया जाना मुश्किल नजर आने लगा है।
इनका कहना है...
अभियान का पांचवां चरण समाप्त होने में महज नौ दिन रह गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए लक्ष्य की पूर्ति के लिए चिकित्सा कर्मियों की पूरी टीम लगा दी है। प्रयास है कि काफी हद तक टीकाकरण कर लिया जाए।
डॉ. राजसिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन नागौर