नागौर. प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने कॉलेज में एनसीसी विंग शुरू करने के सभी विकल्प खुले रखे हैं। नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने विधानसभा में अतारांकित सवाल के माध्यम से राज्य सरकार से यह जानकारी मांगी थी कि माडी बाई राजकीय कॉलेज में 350 से अधिक छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। गौरतलब है कि पत्रिका ने माडी बाई कॉलेज में एनसीसी विंग खोलने को लेकर अभियान चलाया था। इसके बाद विधायक ने भी इसको लेकर विधानसभा में सवाल लगाया था।