
स्पेशल ट्रेनों के संचालन का समय बढ़ाया
नागौर. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। वहीं, कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है।
वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी के मध्य संचालित होगी। भगत की कोठी से प्रत्येक गुरुवार तथा सोमवार को शाम 07.50 बजे चलेगी। वापसी में दादर से प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को दोपहर 03.05 बजे चलेगी। बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस से 4,11, 18 व 25 दिसम्बर को सुबह 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.40 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट जैसलमेर से 5, 12, 19 व 26 दिसम्बर को जैसलमेर से शाम 07 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 03.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। जोधपुर बैंगलूरु स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 व 31 दिसम्बर तथा 02 जनवरी को चलेगी। बैंगलूरु-जोधपुर स्पेशल ट्रेन बैंगलूरु से 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 दिसम्बर को चलेगी। जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन शाम 07.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बान्द्रा टर्मिनस जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन प्रतिदिन बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 01.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.05 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन जोधपुर से शाम 06.45 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 05.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली सराय रोहिल्ला से रात्रि 11.10 बजे रवाना होकर जोधपुर अगले दिन प्रात: 10.05 बजे पहुंचेगी। जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन जोधपुर से शाम 04 बजे रवाना होकर जयपुर रात्रि 09.15 बजे पहुंचेगी तथा जयपुर से प्रात: 06 बजे रवाना होकर 11.05 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर-भोपाल स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन जोधपुर से 08.50 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 10 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में भोपाल से शाम 04.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 06.50 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
अवधि बढ़ाई
इसी तरह बाड़मेर-ऋषिकेश-बाडमेर की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है तथा यह ट्रेन बाड़मेर से 31 दिसम्बर तक तथा ऋषिकेश से एक जनवरी तक चलेगी। बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि 29 दिसम्बर तक बढाई गई है। बीकानेर-दादर-बीकानेर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि 30 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है। जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि 31 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है।
Published on:
02 Dec 2020 09:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
