2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका नींव अभियान- सामान्य ज्ञान अनुभव की सतत प्रक्रिया

शिक्षा के साथ अपडेट रहना जरुरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Mohummed Razaullah

•

Updated: 12 Jul 2018, 6:34 PM IST

nagaur hindi news

nagaur news

नागौर./खजवाना. बैंकिंग क्षैत्र में जाने के लिए अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान विशेष विषय है। सामान्य ज्ञान अनुभव की सतत प्रक्रिया है। सामान्य ज्ञान कभी भी पूर्ण नहीं होकर प्रतिदिन नया ज्ञान देता है और इसके लिए हमें आवश्यकता है अपनी विषयापुस्तकों के साथ अखबार पढनें की। अगर हम अपडेट रहेंगे तो समय के साथ चल पाएंगे और किसी भी प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं रहेंगे । ये विचार कस्बे के राउमावि में नींव शिक्षा का सवाल अभियान के तहत बैंकिग कॅरियर कांउसलिंग के दौरान राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक नागौर के क्षेत्रीय प्रबन्धक वीरेन्द्र बाफना ने रखे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हल्लाराम चौधरी ने कहा बैंकिंग सेक्टर में रोजगार की अपार सम्भावनाएं है,इसके लिए आपको नियमित अध्ययन के साथ सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित पर जोर देना होगा। उन्होंने बैंकिग की विभिन्न भर्तियों व उससें सम्बन्धित परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। रियां श्यामदास बैंक के शाखा प्रबन्धक यशवर्धन वर्मा ने भी कॅरियर को लेकर बच्चों के साथ सवाल जवाब किए। बुधवार को भामाशाह सीताराम प्रजापत की ओर से अल्पहार कराया गया। गुरूवार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मा.प्र.) सुरेश सोनी, रमसा के एडीपीसी रामदेवसिंह पूनियां, नागौर मिर्धा कॉलेज के प्रो. डॉ. शंकरलाल जाखड़, मूण्डवा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बी एल चौहान व पूर्व छात्र के रूप में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाबूलाल निर्मल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
आज शिक्षक पहुंचेंगे ड्रेस कोड में
प्रधानाचार्य व पीईईओ प्रेमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार से कस्बे के सभी सरकारी विद्यालयों के अध्यापक ड्रेस कोड में पहुंचेंगे इसके अलावा राजस्थान पत्रिका व जिला प्रशासन द्वारा सुझाए गए सभी दस बिन्दुओं पर प्रभावी क्रियान्वयन भी कस्बे के सरकारी विद्यालयों में शुरू हो जाएगा।

और पढ़े...

ग्रामीणों ने किया जलदाय कार्यालय का घेराव
एक महीने से ज्यादा समय से बंद पड़ी है दो नलकूप से जलापूर्ति
रूण. निकटवर्ती गांव नोखा चांदावता में पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय परिसर में चल रही सरकारी ट्यूबवेल और गुलाब दास आश्रम के पास बनी ठेकेदार के अधीन चल रही ट्यूबवेल पिछले एक महीने से बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना पड़ रहा है। ग्रामीणों को निजी ट्यूबवेल और एक भामाशाह द्वारा गांव के लिए खोदी गई ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को समस्या को समाधान के लिए कहा, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं होने की वजह से बुधवार को सुबह जलदाय कर्मचारी रामचंद्र ताडा का घेराव किया। रामचंद्र ने अपना बचाव करते हुए बताया कि उसने उच्च अधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में लिककर भेजा है ग्रामीणों ने बताया कि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होने पर जिला कलेक्टर और विधायक हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर गजेंद्र सेन, गुलाब नागौरा, मांगू राम जाट ,रतनाराम ,माणक दास ,सत्यनारायण कटारिया, अनवर अली,जाना राम,मुस्ताक अली, प्रेम राम,ओम देवासी, प्रकाश सेन सहित काफी महिला पुरुष मौजूद थे। इस संबंध में मेड़ता सिटी सहायक अभियंता गौतम रियाड ने कहा कि ट्यूबवेल खराब होने की जानकारी मुझे मिली हैं और आज-कल में उसे ठीक करवा दूंगा। ठेकेदार को एक पत्र लिखकर कार्य करने के लिए कहा है। इधर, ठेकेदार जयदेव का कहना है कि ट्यूबवेल का सिर्फ स्टार्टर खराब है जो भेज दिया है। आज या कल में सही करवा कर ट्यूबवेल चालू करवा दिया जाएगा।