
Changemaker: The campaign will remove all the disturbances
परबतसर. परबतसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित शारदे बालिका में गुरुवार को चेंजमेकर्स महाअभियान के तहत देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महिलाओ की भूमिका पर संगोष्ठी हुई। संयोजक प्रधानाचार्य सावित्री मालपानी थीं जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जूरी के सदस्य और शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा, एबीईईओ भंवरलाल रियां एवं भंवरलाल बुगालिया थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए जूरी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर कार्यक्रम के उद़देश्य और स्वच्छ राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम हो गई है। महिलाओं को आगे आकर स्वच्छ छवि के लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एबीईईओ भंवरलाल रियां ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य की आवश्यकता है कि देश में स्वच्छ छवि के लोग आए आए और राजनीति की साफ छवि लोगो के समक्ष पेश करें। वर्तमान में राजनीति की गलत अवधारणा लोगो के बीच संदेह उत्पन्न करती है। कार्यक्रम की संयोजक प्रधानाचार्य सावित्री मालपानी ने कहा कि हम केवल वोट देने तक ही सीमित रह गए जिसका नतीजा यह निकला है कि राजनीति में ऐसे लोग सक्रिय हो गए है जो सेवा नहीं बल्कि मेवा बटोरने में लगे हैं। इसे रोका जाए, इसके लिए राजस्थान पत्रिका की इस मुहिम में महिलाओं का योगदान अति महत्वपूर्ण है। महिला वर्ग की मुकेश कुमारी ने कहा कि वास्तव में पत्रिका की मुहिम सराहनीय है जिसने इस प्रकार के कार्यक्रम का आगाज किया है। वर्तमान राजनीति में परिवारवाद, पूंजीपतिवाद के साथ भ्रष्टाचार व्यापक तौर पर समाहित हो चुका है। देशहित में हम सभी लोगों को इससे ऊपर उठकर सोचना होगा।
महिलाओं ने लिए संकल्प
सावित्री मालपानी ने सभी उपस्थित महिलाओं को स्वच्छ राजनीति के लिए तीन संकल्प लेकर स्वच्छ राजनीति में अपनी भागीदारी करने और लोगों को प्रेरित का संकल्प दिलवाया। इस अवसर शिम्भूदयाल शर्मा, भंवरलाल बुगालियां, दिनेश सेन, मिश्रीलाल जांगिड़, मलखान मीणा, रणजीतमल रावल, मोतीसिंह रूणीजा के साथ करीब 35 महिलाएं सम्मिलित हुई।
पीलवा. अटल सेवा केन्द्र परिसर पर पत्रिका के स्वच्छ करे राजनीति अभियान के तहत महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए संकल्प व परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने कहा कि राजनीति की बिगड़ती स्थिति को सुधारने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्हें अच्छे चयन पर लोगों को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई।
Published on:
03 Jun 2018 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
