
patrika changemaker campaign
नावां शहर. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पांचोता में महिलाओं की बैठक हुई। जिसमें सरपंच चन्द्रकांता जैन की ओर से नारी शक्ति को राजनीतिक स्वच्छता के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया। ग्राम पांचोता के जैन भवन में महिलाओं की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसके पश्चात महिलाओं को स्वच्छ राजनीति में भागीदारी निभाने के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर सरपंच चन्द्रकांता जैन ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी विचारधारा किसी भी दल के समर्थन या विरोध में हो, लेकिन हम सभी को समझ लेना चाहिए कि जब तक हम राजनीति को गंदा मानकर इससे दूर भागते रहेंगे। कुछ स्वार्थी तत्व नीचे से ऊपर तक राजनीति पर कब्जा किए रहेंगे। जैन ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन राजनीति से हम अब भी बचते हैं। हम सभी अपने प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा लोकसभा भेजते हैं उनसे ही सरकारें बनती हैं। इसके पश्चात सरपंच चन्द्रकांता जैन की ओर से समस्त महिलाओं को स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रिय होकर अन्य को प्रेरित करने, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में सहयोग करने व आपराधिक अतीत वाले भ्रष्ट और अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ नहीं देने का संकल्प ग्राम पांचोता में दिलाया गया।
मारोठ. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत मारोठ के अटल सेवा केन्द्र में महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। समन्वयक संतरा देवी ने कहा कि महिलाएं राजनीतित में आगे आएं और स्वच्छ राजनीति के तहत समाज के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि महिलाएं सामाजिक स्तर का स्तंभ हैं। राजनीती में उनकी हिस्सेदारी समाज को नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच चुन्नीलाल माली, सहायक कृषि अधिकारी प्रमोद कुमावत सहित काफी महिलाएं मौजूद रहीं।
Updated on:
03 Jun 2018 01:07 pm
Published on:
03 Jun 2018 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
