
नागौर. जिले में नवरात्रा की तैयारियों प्रारंभ हो चुकी है. बुधवार को घट स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरु होंगे. नागौर शहर समेत समूचे जिले में दुर्गा पांडाल सजाने की तैयारियां पूरे जोरों पर है. माता मंदिरों में घट स्थापना व जोत की तैयारियों में श्रद़धालु जुटे हुए हैं. शहर में दुर्गा पूजा के लिए कलाकार दुर्गा प्रतिमाएं बनाने में जुटे हुए हैं.