4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट दावेदारों की लगी भीड़, पार्टी में दिखा एकजुटता का अभाव

पीसीसी चीफ सचिन पायलट का जोधपुर रोड, बासनी चौराहा और नागौर में कार्यकर्ताओं ने पायलट का स्वागत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 25 Mar 2018, 8:48 PM IST

नागौर।

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी नेता और मंत्री फ्लाइंग मोड पर है। पक्ष-विपक्ष दोनों जनता में जा जाकर अपनी उपलब्धियां गिनवाने में लगा हुआ है वहीं समय-समय पर एक दूसरे की तरफ निशाना साधने से पीछे भी नहीं हट रहा है।

हाल में ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट रविवार को जोधपुर पहुंचे। यहां पायलट ने कुछ देर सर्किट हॉउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की और आगे की यात्रा के लिए बीकानेर निकल पड़े। इसी बीच जोधपुर से बीकानेर जा रहे पीसीसी चीफ सचिन पायलट का जोधपुर रोड, बासनी चौराहा और नागौर में कार्यकर्ताओं ने पायलट का स्वागत किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा एकजुटता का अभाव

पायलट का स्वागत करते कार्यकर्ता चुनावी साल को देखते हुए, टिकट की दावेदारी के लिए अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। टिकट के दावेदारों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर पायलट का स्वागत किया गया। लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता का अभाव साफ़ नजर आया। आने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ता पायलट का स्वागत कर अप्रत्यक्ष रूप से चुनावी टिकट की दावेदारी कर रहे है। लेकिन ये वक़्त हे तय करेगा की चुनावी दौड़ में टिकट के लिए शामिल होने वाले वाले किन कार्यकर्ताओं को टिकट मिलेगा।

जनता ने भाजपा को नकारा : पायलट

चुनाव अब दूर नहीं है और जनता ही यह तय करेगी कि राज किसे सौंपना है। मुख्यमंत्री ने किसी भी चुनौतियों का सामना नहीं किया है। सभी चुनावों में है। मैंने सुना है कि कल यहां मुख्यमंत्री आई थीं। अब घूमने से क्या होगा। जनता अब चुनाव कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने तैयारी कर ली है। कांग्रेस फिर से इस बार चुनाव में जनमत अपने नाम करेगी। सीधी बात है कि भाजपा की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। पार्टी के मंत्री और विधायक खुद कह रहे हैं कि अधिकारी हमारी सुनते नहीं है। इससे बड़ी बात क्या होगी कि भारी बहुमत होने के बाद भी यह समस्या है। सरकार सिर्फ कांग्रेस की उपलब्धियों का नाम बदल रही है और कुछ नहीं कर रही है।


राहुल गांधी की तरफ से दरगाह में चढ़ाई चादर

रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से चादर लेकर सचिन पायलट सहित अन्य कांग्रेसियों ने अजमेर दरगाह में चादर पेश कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। गरीब नवाज की मजार पर चादर पेश करने के बाद राहुल गांधी की ओर से भेजा गया सन्देश भी पढ़ा गया।