11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर अभियान- महिलाओं को लाना होगा बदलाव

महिलाओं को अपने देश की राजनीति में बदलाव लाकर स्वच्छ राजनीति युक्त देश का निर्माण करना है

2 min read
Google source verification
nagaur news

patrika changemaker- choti khatu

छोटीखाटू. कस्बे के तेरापंथ सभा भवन में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर अभियान के तहत महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की समन्वयक अंजुसिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत जरूरी है। महिला शक्ति सब कुछ कर सकती है, इसलिए वर्तमान राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए हम लोगों को आगे आना है। महिलाओं को अपने देश की राजनीति में बदलाव लाकर स्वच्छ राजनीति युक्त देश का निर्माण करना है, ताकि हमारे देश का भविष्य सुधर सके। राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश की राजनीति में बदलाव जरूर आएगा। बाद में बैठक में मौजूद महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति में भागीदारी निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ महिला मण्डल की मंत्री रजनी धारीवाल, अध्यापक राजुराम नायक, भरत भंडारी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

डेह. कस्बे के रामद्वारा में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के चेंज मेकर अभियान के तहत महिलाओं बैठक रखी गई महिला बैठक की समन्वयक लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि इस बैठक में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर दर्शा दिया है कि महिला शक्ति राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है। महिलाओं का राजनीति में सक्रिय होने का संकल्प सामाजिक बदलाव में बहुत बड़ा चेंजमेकर होगा।

महिला शक्ति राजनीति में बड़ा बदलाव

मधु शर्मा ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान से महिलाओं में एक नई उमंग पैदा होगी और राजनीति में महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। बैठक में चालीस से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वर्तमान समय में महिलाओं के लिए सरकार ने जो योजनाएं चला रखी है उसका पूर्ण फायदा महिलाओं को मिल रहा है या नहीं इस पर भी खुली चर्चा हुई। महिलाओं ने राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान, राजनीति में भागीदारी बढ़ाने, भ्रष्ट नेताओं का साथ नहीं देने एवं राजनीति में सक्रिय होने का संकल्प लिया और अंत में रामद्वारा के संत आनंदी रामाचार्य से आशीर्वाद लिया।