
Report given against accused of falling down wall in soni ji ki badi
कॉलोनीवासियों ने की कार्रवाई की मांग
नागौर. सोनीजी की बाड़ी कॉलोनी में निजी सम्पति को नुकसान पहुंचाकर मारपीट की धमकी देने के मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दी है। पुलिस के अनुसार सोनी जी की बाड़ी निवासी राजेन्द्र अग्रवाल, कुलदीप जालान, राजेश कच्छावा व विजय शंकर ने रिपोर्ट दी कि पुराना अस्पताल के पीछे नगर परिषद से स्वीकृत ले आउट प्लान से कॉलोनी विकसित की गई है। कॉलोनी में नियमानुसार रास्ते रखे गए हैं परंतु इन रास्तों व भूखंडों की भूमि पुरुषोत्तम सोनी के स्वामित्व के हिस्से की भूमि है। रिपोर्ट के अनुसार पुरुषोत्तम पदमकुमार सोनी ने स्वयं की भूमि पर सुरक्षा की दृष्टि से स्वयं के खर्चे पर चार दीवारी का निर्माण करवाया। कॉलोनी में छोड़ा गया रास्ता भी इसी भूमि का भाग है जो कि अन्य के उपयोग व उपभोग का नहीं है।
Nagaur Crime news
दीवार तोडकऱ निकाला गेट
रिपोर्ट में लिखा है कि चार दीवारी के उत्तर दिशा में अन्य भूमि के मालिक गोविंद चौधरी का चार दीवारी के बाहर मकान बनाया हुआ है। गत 7 सितम्बर को गोविंद चौधरी ने यह दीवार तोडकऱ जबरन द्वारा निकालने का प्रयास किया। जिससे करीब 15 से 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस बात का ओळबा देने व चार दीवारी का पुन निर्माण करने का कहने पर गोविंद चौधरी व उसके परिवार के लोग लाठियां व हथियार लेकर बाहर आ गए व मारपीट की धमकी दी। गोविन्द जबरदस्ती दीवार तोडकऱ निजी भूमि में द्वार बनाने पर आमादा है। कॉलोनी के लोगों ने आयुक्त जोधाराम विश्नोई से मिलकर भी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद विवाद बढऩे पर शाम को पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जानकारी ली। Nagaur latest hindi news
Published on:
10 Sep 2019, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.