11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेगा हाई-वे के घुमाव पर जान का खतरा

नावां शहर. जयपुर से नागौर को जोडऩे वाले मेगा हाई-वे पर ग्राम लोहराणा से नारायणपुरा के बीच बहुत से ऐसे गहरे घुमाव है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 7 May 2018, 6:31 PM IST

Nawa City News

नावां के मेगा हाइवे पर मीठड़ी बाइपास पर खतरनाक मोड़ जहां कहीं भी संकेतिक बोर्ड नहीं लगे हुए है।

नावां शहर. जयपुर से नागौर को जोडऩे वाले मेगा हाई-वे पर ग्राम लोहराणा से नारायणपुरा के बीच बहुत से ऐसे गहरे घुमाव है जहां ना तो संकेतिक बोर्ड लगे हुए हैं और ना ही ब्रेकर बने हुए हैं। जिससे इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। मेगा हाई-वे पर स्थित मोड़ पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसका मुख्य कारण सांकेतिक बोर्ड नहीं होना है। रात के समय हाई-वे पर अंधेरा होने से तेज गति से आने वाले वाहन घुमाव पर अचानक नियंत्रित नहीं हो पाते हैं। जिसके चलते वाहन सडक़ से नीचे गड्ढों व खेतों में उतर जाती है। कई बार चौपहिया वाहन सडक़ से नीचे उतरते ही पलटी मार जाते हैं जिससे वाहन चालक व सवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ग्राम मीठड़ी में मेगा हाई-वे गांव के बाहर से निकाला गया। जिसमें गांव के दोनों छोर पर ही ना तो कोई साइन बोर्ड है ओर ना ही ब्रेकर। इस मोड पर शुक्रवार को सुबह दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिसमें चार युवक घायल हो गए। लोगों का कहना है कि मेगा हाइवे पर जहां भी खतरनाक मोड़ है वहां कुछ मोड़ पर संकेतक व डिवाइडर नहीं बने हुए है। ऐसे समस्त गहन व खतरनाक मोड़ पर ब्रेकर बनवा देने चाहिए। ग्राम मीठड़ी के लोगों ने विकट मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी है। भाटीपुरा से नारायणपुरा के बीच नियमित सडक़ दुर्घटना होती रहती है, लेकिन हाई-वे पर मूलभूत कमियों के चलते दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मेगा हाई-वे पर जहां भी खतरनाक व गहन मोड़ है उन पर संकेतिक बोर्ड लगाने के साथ ही रोशनी व्यवस्था करने की सख्त आवश्कता है जिससे इन मोड़ पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

पालिका की बैठक 11 को
परबतसर. नगरपालिका मण्डल परबतसर की साधारण सभा की बैठक 11 मई को शाम 4 बजे पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष रुचि बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। अधिशासी अधिकारी भगवानसिंह ने बताया कि बैठक में पालिका स्तर पर प्राप्त निविदाओं की सक्षम स्वीकृति एवं पालिका क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया जाएगा।