13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ प्रमुख मोहन भागवत के नागौर प्रवास की तैयारियां शुरू

https://www.patrika.com/nagaur-news/

2 min read
Google source verification
Nagaur latest hindi news

RSS Chief MOhan Bhagwat

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष AMIT शाह भी आएंगे नागौर, कार्यकर्ताओं को दी अलग-अलग जिम्मेदारी,किसान सम्मेलन व गौरव यात्रा को लेकर चर्चा
नागौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के इसी माह में प्रस्तावित प्रवास को लेकर तैयारियां जोरों पर है। संघ पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी सितम्बर में होने वाले तीन बड़े आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही है। MOHAN भागवत के प्रवास, अमित शाह के किसान सम्मेलन व मुख्यमंत्री Vasundhra राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के रूट में आने वाली सडक़ों की मरम्मत व पेचवर्क का काम किया जा रहा है वहीं शहर में रोशनी व्यवस्था संभाली रही ईईएसएल कंपनी के प्रतिनिधि भी शहर में बदहाल रोशनी व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गए हैं।


अधिकाधिक लोगों की हो भागीदारी
आगामी 18 सितम्बर को पशु प्रदर्शनी स्थल पर होने वाले अजमेर संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष लीलम चंद तोलावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक हबीबुर्रहमान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा, अमित शाह के किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। विधायक ने कहा कि 23 सितंबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा नागौर में प्रवेश करेगी। पार्टी के कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 16 सितम्बर को सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री की बैठक करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।


तीन दिन नागौर में रहेंगीं राजे
विधायक ने बताया कि गौरव यात्रा 23 सितम्बर को थांवला से प्रवेश कर पादू कला व मेड़ता सिटी,रेण व बूटाटी में सभा होगी। राजे रात्रि 7 बजे नागौर के गांधी चौक में आम सभा को संबोधित करेंगी। 24 सितंबर को रोल, तरनाऊ, जायल, डीडवाना, मौलासर कुचामन में आम सभा होगी। 25 सितम्बर को मकराना व परबतसर में राजे जन सभा को संबोधित करेंगी। पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। मंडल महामंत्री मनीष बंसल, कमल सैन, उपाध्यक्ष नंदकिशोर जांगिड़, प्रमोद सोनी, नेमीचंद वैष्णव, राजकुमार पहाडिय़ा, जाकिर ताकली, मंत्री पवन सारस्वत, प्रवक्ता विजय पंवार, मीडिया प्रभारी अरविंद भाटी समेत अन्य उपस्थित थे।