
जानकारी के अनुसार पिण्डिया निवासी सांवलाराम पुत्र पुनाराम मेघवाल काफी दिन से अपने ससुराल रोहिणा में रह रहा था। सांवलाराम शुक्रवार सुबह अपने ससुर के खेत में काम करने गया था।कहासुनी के बाद कर दी हत्या इसी बीच सांवलाराम का छोटा साडू गेडाकला निवासी बीरमाराम भी वहां पहुंच गया। सांवलाराम व बीरमाराम के बीच ससुर की जमीन के बंटवारे को लेकर बोलचाल होने पर बीरमाराम ने सांवलाराम पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सांवरलाराम के सिर में कुल्हाड़ी की गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। बीरमाराम मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी अपने पीहर रोहिणा आई हुई थी। सांवलाराम के खेत में बेहोशी की हालत में पड़े होने की जानकारी मिलने पर पत्नी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।देर रात तक जारी दबिश ग्रामीणों की सूचना पर जायल वृत्ताधिकारी दिनेश सिंह रोहडिय़ा व बड़ी खाटू थाना प्रभारी दातारसिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। सिर में गंभीर चोट लगने से सांवलाराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर बीरमाराम के खिलाफ बड़ीखाटू थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बड़ीखाटू पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपित की तलाश में पुलिस ने देर रात तक कई जगह दबिश दी।
Published on:
03 Jun 2017 07:17 pm

बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
