डेगाना. उपखंड कार्यालय में खण्ड स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रविन्द्र कुमार चौधरी ने विभागवार सरकारी योजनाओ की चर्चा कर अधिकारियों से उनकी प्रगति रिर्पोट जानी। आंगनबाडी केन्द्रों पर वितरित होने वाले गर्म पोषाहार की शिकायतों पर पर स्वयं द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए सीडीपीओ को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना, मनरेगा कार्य और गंावों मे चल रहे गौरव पथ निर्माण मे तेजी लाने के लिए संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र मे बिगड़ी पेयजल की सप्लाई पर उपखण्ड अधिकारी ने कहा की उनके सरकारी निवास पर भी सात दिनों के अंतराल से पानी आता है। वह भी कम प्रेशर से वो भी कुछ ही देर आने से उससे एक दिन का भी नहीं गुजारा। ऐसे में ग्रामीण परिवारों को पेयजल को लेकर कितनी असुविधा होती होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा की कस्बे मे पेयजल की सप्लाई को लेकर हमेशा शिकायतों का अंबार लगा रहता है, लेकिन फिर भी पेयजल विभाग इस और ध्यान नहीं देता। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी प्रकट की ओर पेयजल की सप्लाई व्यवस्था को तुरंत सुधारने के लिए एईएन कृष्ण कुमार और जेईएन धर्मवीरसिंह को सख्त निर्देश दिए। साथ ही शहर मे नए बनने वाले गौरवपथ की साइड मे नई पाइप लाइन बिछाने को लेकर भी कहा। एसडीएम रविन्द्र कुमार ने जालसु खुर्द, राजोद व मांझी के आरओ प्लांट पर आ रही बिजली संबंधी समस्या पर एईएन ओपी बाना को निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने शहर मे वार्डवार आंगनवाडी केन्द्र खोलने को लेकर सीडीपीओ और पालिका के जेईएन देवीलाल चौधरी को शेष और केन्दों से वंचित वार्डो मे आगंनवाडी केन्द्र खोलने के प्रस्ताव लेकर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हैल्प लाइन पर लोगों द्वारा दर्ज कराए जाने वाले मामलों को प्राथमिकता के साथ लेकर उनका त्वरित गति से निस्तारण कर सूचित करने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा गत दिवस एडीएम नागौर के निरीक्षण मे रेन बसैरे मे पाई कमियों को सुधारने, वार्ड चार में तुरंत प्रभाव से अविलंब नाली का निर्माण कराने तथा गौरव पथ के एक तरफ पालिका द्वारा नालियों का निर्माण कार्य कराने के निर्देश जारी किए। बीईईओ सोहनलाल मेहरड़ा को कृषि मंडी परिसर के पास स्थित स्कूल के पांच बीधा खैल मैदान पर हो रहै अतिक्रमण को शीघ्र हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भामाशाह सीडिंग सहित विषयों पर चर्चा करने के बाद कार्यों मे गति लाने को लेकर अधिकारियों से कहा। इस अवसर पर तहसीलदार पूनाराम चौधरी, बीसीएमओ डॉ. रामकिशोर सारण, आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. श्रीगौपाल तिवाडी, एईएन विद्युत निगम ओपी बाना, जलदाय विभाग एईएन कृष्ण कुमार गुप्ता, पीड़ब्ल्यूड़ी विभाग एईएन भीखाराम बेरवाल, बीईईओ सोहनलाल मेहरडा, सीडीपीओ सुधा यादव, सांख्यिकी अधिकारी विक्रमसिंह व कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।