चार व्यक्तियों ने रैकी कर शूटर से करवाया था हमला
पुलिस के अनुसार जयपाल हत्याकांड में नावां के कुल चार व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जयपाल की रैकी करने का कार्य किया। रैकी करने वालों में मोती सिंह चौधरी, हनुमान माली, फिरोज और हारून को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही शूटर भेजने के आरोपी कुलदीप को पुलिस ने हरियाणा के नारनौल से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।