नागौर. दीपावली का त्योहार भी चला गया, लेकिन शहर की सड़कें अब भी बदहाल है। जिन सड़कों को त्योहार से पहले चाक-चौबंद करना था वे अब भी टूटी-फूटी पड़ी है। इन पर चलते हुए लोग हिचकोले खा रहे हैं। आवाजाही में भारी समस्या हो रही है, लेकिन कहे भी तो किसे। किसी सड़क पर डामरीकरण का अभाव है तो कहीं धूल उड़ रही है। इनकी मरम्मत पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। शहर की कई प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। हालांकि नगर परिषद का दावा है कि काम लगातार चल रहा है, लेकिन अधिकतर जगह इन दावों की पोल खुल रही है।