प्रो. सिंघवी ने कहा कि जैन दर्शन में तत्त्व मीमांसा केवल सैद्धांतिक चिंतन नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली ज्ञान परंपरा है। जीव, अजीव, कर्म, बंध, संवर एवं निर्जरा जैसे तत्त्वों का सम्यक् ज्ञान व्यक्ति को आत्मानुशासन और नैतिक जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि अहिंसा का व्यापक दृष्टिकोण आज के संघर्षपूर्ण वैश्विक परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक है।