
सिकन्दराबाद-हिसार व बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर का समय बदला
नागौर. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि सिकन्दराबाद-हिसार-सिकन्दराबाद स्पेशल ट्रेन अब सिकन्दराबाद से 8 दिसम्बर से प्रत्येक मंगलवार तथा बुधवार को रात्रि 11.35 बजे रवाना होकर गुरुवार तथा शुक्रवार को सुबह 08.10 बजे जोधपुर से रवाना होकर मेड़ता रोड जंक्शन 09.40 बजे, नागौर 10.40 बजे होते हुए हिसार शाम 06.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में हिसार से 11 दिसम्बर से प्रत्येक शुक्रवार तथा रविवार को दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर नागौर रात 08.02 बजे, मेड़ता रोड जंक्शन रात 09.02 बजे, जोधपुर रात 11.40 बजे होते हुए रविवार तथा मंगलवार को सुबह 08.45 बजे सिकन्दराबाद पहुंचेगी। वहीं बान्द्रा टर्मिनस दृ जैसलमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 11.35 बजे रवाना होगी। वापसी में जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार को जैसलमेर से शाम 07 बजे रवाना होगी।
मदुरै-बीकानेर ट्रेन के समय में परिवर्तन
नागौर. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि मदुरै-बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मदुरै से 3 से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक गुरुवार दोपहर 11.55 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 09.10 बजे जयपुर होते हुए मकराना दोपहर 11.04 बजे, डेगाना 11.57 बजे, नागौर दोपहर 01.29 बजे, नोखा दोपहर 02.16 बजे होते हुए बीकानेर शाम 04 बजे पहुंचेगी। वापसी में बीकानेर-मदुरै-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 6 दिसम्बर से 3 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 03 बजे रवाना होगी।
Updated on:
03 Dec 2020 10:57 pm
Published on:
03 Dec 2020 10:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
