17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO…पेयजल लाइन फटने से पानी का बीस से तीस फिट ऊंचा बहा झरना

-शहर के राठौड़ी कुआं क्षेत्र में मंगलवार शाम जलापूर्ति के दौरान टूटी लाइन, आसपास के इलाकों में फैला पानी, रास्तों में भरा रहा पानी, आवागमन भी आंशिक रूप से रहा प्रभावित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sharad Shukla

•

Updated: 6 Mar 2024, 7:02 AM IST

Nagaur  news

Twenty to thirty feet high waterfall of water gushes out due to bursting of drinking water line

नागौर. शहर के राठौड़ी कुआं क्षेत्र में मंगलवार को जलापूर्ति के पाइपलाइन फटने से दौरान तकरीबन तीन हजार लीटर से ज्यादा पानी बह गया। पानी का प्रेशर इतना ज्यादा था कि तकरीबन बीस मिनट तक इसका फव्वारा बीस से तीस फीट ऊंचा तक बहता रहा। इसकी वजह से आसपास का पूरा क्षेत्र पानी से तरबतर रहा। यहां का हर रास्ता पानी में डूबा नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम को करीब छह बजे राठौड़ी कुआं एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा रही थी। इसी दौरान सप्लाई लाइन प्रेशर की वजह से फट गई। पेयजल लाइन फटते ही पानी का फव्वारा बहने लगा। क्षेत्र में पानी का फव्वारा बहते देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बताते हैं कि लगभग 20 मिनट तक पानी इसी तरह बहता रहा। हालांकि जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर क्षेत्रों में जलापूर्ति हो चुकी थी। इसी दौरान अचानक पाइपलाइन फट गई। जबकि स्थानीय बाशिंदों की माने तो तकरीबन 50 से 100 घरों के लोग पानी की आपूर्ति नहीं होने से प्यासे ही रह गए।
साढ़े चार लाख लीटर की टंकी चंद मिनट में हो गई खाली
मिली जानकारी के अनुसार राठौड़ी कुआं क्षेत्र स्थित पानी की टंकी तकरीबन साढ़े चार लाख लीटर पानी आता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पानी आपूर्ति शुरू होने के महज दस मिनट के अंदर ही पाइपलाइन फट गई थी। इसके चलते पूरा पानी टंकी से बह गया। यह पूरी टंकी खाली होने में मुश्किल से 20 मिनट ही लगे। ऐसा स्थानीय निवासियों का कहना है। इस तरह से माने तो तीन हजार लीटर से ज्यादा का पानी यूं ही व्यर्थ में बह गया। इसके चलते लगभग आधा घंटे तक पूरे क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित रहा।
इनका कहना है...
जलापूर्ति के दौरान पेयजल लाइन फट गई। इसकी वजह से लगभग 1500 लीटर पानी बहा। हालांकि ज्यादातर इलाकों में सप्लाई हो चुकी थी। इसके चलते स्थिति सामान्य ही रही। अब क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत बुधवार को कराई जाएगी।
जयनारायण मेहरा, सहायक अभियंता जलदाय विभाग नागौर
नागौर. शहर के राठौड़ी कुआं क्षेत्र में मंगलवार को पानी आपूर्ति लाइन फटने से बहता रहा झरना