अप्रेल 2021 में गोटन थाना क्षेत्र के पोक्सो के इस मामले में विशिष्ट पोक्सो कोर्ट द्वितीय की न्यायाधीश अलका शर्मा ने सुनवाई करते हुए फैसला दिया। न्यायाधीश ने डाबरियाणी निवासी आरोपी महावीर सिंह और मेड़ता रोड निवासी कैलाश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों आरोपियों को 1 लाख 10 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह पेश हुए, जबकि 43 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। बचाव पक्ष की ओर से 2 दस्तावेज पेश किए गए। न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 376 (घ)(क) के तहत आजीवन कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड, 363 के तहत 5 साल के कठोर कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड और एससी-एसटी एक्ट के तहत 5 वर्ष कठोर कारावास और 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।