29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनू हत्याकाण्ड के दो आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

-इस मामले में 15 गिरफ्तार, 2 अब भी फरार -दो वर्षों से चल रहे थे फरार-भावण्डा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Ravindra Mishra

•

Updated: 12 Dec 2023, 4:33 PM IST

सोनू हत्याकाण्ड के दो आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

भावण्डा पुलिस की गिरफ्त में सोनू हत्याकाण्ड के दो बापर्दा आरोपी।

नागौर भावण्डा थाने के बहुचर्चित सोनू हत्याकाण्ड में दो वर्ष से फरार दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जोधपुर से बापर्दा गिरफ्तार किया। सोमवार को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में 13 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।

भावण्डा थाना प्रभारी राधाकिशन मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में गठित टीम ने वर्ष 2021 में सुनिल उर्फ सोनू की हत्या कर फरार हुए भावण्डा निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र करणसिंह, महेन्द्रसिंह पुत्र देवीसिंह राजपुरोहित को जोधपुर से बापर्दा गिरफ्तार किया। इस प्रकरण से जुड़े एक ईनामी सहित दो आरोपी अब भी फरार है। टीम में कके सहित कानिस्टेबल हनुमानराम, चंदाराम, मूलाराम, कैलाशी शामिल रहे।
यह था मामला
भावण्डा निवासी शिवराम पुत्र गोपाराम जाट का पुत्र सुनिल उर्फ सोनू 2 अक्टूबर 2021 को माणकपुर चौराहा स्थित एक कमरे में बैठा था। उसी दौरान चार वाहनों में करीब 20-25 आदमी हाथों में लाठियां, लोहे के सरिए लेकर पहुंचे। इनमें शामिल महिपाल , शोभाराम , महेन्द्र , सुरेश , कानाराम , सीयाराम , गजेन्द्र , बाबूराम , दिनेश मुण्डेल, छैलाराम , माणकपुर निवासी जीतू एकराय होकर कमरे में घुसे तथा उसे सिर पर लोहे के पाइप व सरियों से मारना शुरू कर दिया। बाद में उसे बंधक बनाकर घसीटते हुए कैम्पर गाड़ी में डालकर ले गए। सोनू के साथ संगीन मारपीट की और मरा समझकर चूना भट्टा के सामने पटककर चले गए। सुनील की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने पिता शिवराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।