20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूबने से दो बच्चों की मौत

कुचेरा कस्बे के बस स्टैण्ड के पास स्थित तालाब में डूब
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

babulal tak

•

Aug 07, 2016

कुचेरा (नागौर). कुचेरा कस्बे के बस स्टैण्ड के पास स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कुचेरा कस्बे के बस स्टैण्ड के पास स्थित तालाब में कुछ बच्चे नहा रहे थे। इस दौरान दो बच्चे ज्यादा गहराई में चले गए, जिससे वे पानी में डूब गए। आसपास कोई बड़ा व्यक्ति नहीं होने से बच्चों को बाहर निकाला जा सका और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय तैराकों की मदद से बच्चों के शव बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।