21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक मौत: शादी में फोटोग्राफी करने गए दो युवकों के साथ हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

अजमेर बीकानेर हाईवे -89 पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे थाट फांटा के पास दो बाइक सवार युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

•

image

Nupur Sharma

•

Jun 25, 2023

road_accident_in_nagaur_rajasthan_.jpg

मृतक फिरोज कैलाशचंद व मोहम्मद

नागौर। अजमेर बीकानेर हाईवे -89 पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे थाट फांटा के पास दो बाइक सवार युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पादूकलां थाना पुलिस के अनुसार रियांबड़ी निवासी कैलाशचंद मेघवाल (27) व फिरोज मोहम्मद (25) बाइक पर मोरारा गांव जा रहे थे। बीच रास्ते में अज्ञात ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पादूकलां पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को एम्बुलेंस से चिकित्सालय लेकर पहुंचे।


यह भी पढ़ें : जल्द ही राजस्थान के इस जिले के दो मंदिरों को मिलने वाली है सौगात...

दोनों युवक फोटोग्राफी का काम करते थे। वे बाइक पर मोररा से बारात के साथ कोड गांव शादी में गए थे। वहां फोटो व वीडियोग्राफी करने के बाद वापस बारात के साथ मोररा में दूल्हा-दूल्हन को ग्रह प्रवेश की फोटोग्राफी करने जा रहे थे। फिरोज पिता का इकलौता पुत्र था। उसके एक सात साल की बेटी व चार साल का बेटा है। जबकि कैलाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।


यह भी पढ़ें : दिव्या मित्तल के रिश्वत मांगने के मामले में आया नया मोड़, अब NDPS कोर्ट में दाखिल की अर्जी

परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। दो युवकों की मौत के बाद कई घरों में चूल्हे नहीं जले।