27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / नागौर में पशुओं के टीकाकरण में उतार-चढ़ाव, गलघोंटू में बढ़े टीके तो पीपीआर में आंकड़ा शून्य

नागौर में पशुओं के टीकाकरण में उतार-चढ़ाव, गलघोंटू में बढ़े टीके तो पीपीआर में आंकड़ा शून्य

जिले में पशुधन को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के आंकड़ों में पिछले तीन साल के दौरान बड़ा उतार-चढ़ाव सामने आया है। किसी बीमारी में टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ा तो…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:15 PM IST

नागौर में पशुओं के टीकाकरण में उतार-चढ़ाव, गलघोंटू में बढ़े टीके तो पीपीआर में आंकड़ा शून्य

नागौर. जिले में पशुधन को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के आंकड़ों में पिछले तीन साल के दौरान बड़ा उतार-चढ़ाव सामने आया है। किसी बीमारी में टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ा तो किसी में अगले साल ही गिरावट दर्ज हुई। गलघोंटू में लगातार तीन साल बढ़ोतरी हुई, जबकि मुंहपका-खुरपका (एफएमडी) में पिछले दो साल से टीकाकरण का आंकड़ा लगभग स्थिर बना हुआ है। दूसरी ओर भेड़-बकरियों से जुड़ी बीमारियों के टीकाकरण में भी काफी अंतर आया है। पशुपालन विभाग के वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक के आंकड़े यही स्थिति बयां कर रहे हैं।

गलघोंटू में हर साल बढ़े टीके, एफएमडी में स्थिर

विभाग के अनुसार गलघोंटू (एचएस) के टीकाकरण में लगातार बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2023-24 में 1 लाख 7 हजार 740 टीके लगाए गए। 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 1 लाख 11 हजार 600 और 2025-26 में 1 लाख 38 हजार 900 पहुंच गई। इस बार लक्ष्य 1 लाख 30 हजार का था। यानी लक्ष्य से 8 हजार 900 अधिक और पिछले साल के मुकाबले 27 हजार 300 टीके ज्यादा लगाए गए।

मुंहपका-खुरपका (एफएमडी) में 2023-24 में 3 लाख 14 हजार 400 टीके लगे। 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 5 लाख 37 हजार 800 हुई, जबकि 2025-26 में 5 लाख 36 हजार 850 टीके लगाए गए। यानी पिछले दो साल से आंकड़ा 5.36 लाख से अधिक बना हुआ है।

बीक्यू और ईटीवी में भी आया उतार-चढ़ाव

बीक्यू टीकाकरण में 2023-24 में 23 हजार 520 टीके लगाए गए। 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 1 लाख 260 हुई, लेकिन 2025-26 में घटकर 73 हजार 560 रह गई। इसी तरह ईटीवी में पहले साल 1 लाख 5 हजार 460 टीके लगाए गए। अगले साल संख्या बढ़कर 2 लाख 88 हजार 600 हुई, लेकिन इस बार घटकर 2 लाख 39 हजार 200 रह गई।

शीप पॉक्स में गिरावट, पीपीआर का आंकड़ा शून्य

भेड़-बकरियों से जुड़ी बीमारियों में शीप पॉक्स के 2023-24 में 3 हजार 300 टीके लगाए गए। 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 1 लाख 78 हजार 800 हुई, लेकिन 2025-26 में घटकर 43 हजार 500 रह गई। पीपीआर में 2023-24 में 2 हजार 380 और 2024-25 में 6 लाख 46 हजार टीके लगाए गए थे, जबकि 2025-26 में आंकड़ा शून्य रहा।

पशुपालकों को जागरूक करने पर जोर

विभाग की ओर से पशु चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों के साथ बैठकें कर बीमारियों की जानकारी दी जाती है। जरूरत के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण अभियान चलाया जाता है।

नियमित टीकाकरण जरूरी

जिले में पशुधन को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए अलग-अलग टीकाकरण अभियान चलाए जाते हैं। बीमारीवार तीन साल के आंकड़ों में अंतर आया है। गलघोंटू और एफएमडी में टीकाकरण का दायरा बना हुआ है। अन्य बीमारियों में भी नियमित टीकाकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। पशुपालकों को समय पर टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करना जरूरी है।