
Union Minister Balyan inspected Nagaur Medical College and KV
नागौर. केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान आज यानी 22 जून को नागौर दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह साढ़े 10 बजे नागौर जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बीकानेर रोड पर बनी कृषि कॉलेज का अवलोकन किया तथा बाद में केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कॉलेज में छात्रावास भवन बनाने के लिए प्रस्ताव भिजवाने तथा केन्द्रीय विद्यालय में बने मल्टी पर्पज हॉल को साउंड प्रूफ बनाने का प्रस्ताव भिजवाने के लिए संस्था प्रधानों को निर्देश दिए। केवी के प्राचार्य एमआर गुजर ने बताया कि प्रस्ताव भिजवाया जा चुका है, स्वीकृति नहीं मिली। इस पर मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव की एक कॉपी उन्हें दे देना, वे अपने स्तर पर प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि मंत्री बालियान यहां मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में जिले में हुए बड़े विकास कार्य जैसे एग्रीकल्चर कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य कार्यों का अवलोकन करने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैल लेने पहुंचे हैं। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, नागौर के कार्यालय में नागौर विधायक मोहनराम चौधरी की अनुशंसा पर दिव्यांगों को दी जा रही स्कूटियों का वितरण भी किया। इसके बाद वे मूंडवा में युवा लाभार्थी सम्मेलन में शामिल रवाना हो गए।
Published on:
22 Jun 2023 01:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
