2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में देखिए, पीएम मोदी के बारे में क्या बोल गए विधायक हनुमान बेनीवाल

विधायक बेनीवाल रहे धोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, कहा -राज्य मे परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, बस सत्ता किसानों के हाथ में आनी चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 23 May 2018, 11:34 AM IST

MLA Hanuman beniwal

MLA Hanuman beniwal in Sikar campaign of Hunkar relly

नागौर. नागौर जिले के खींवसर विधानसभा से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल मंगलवार को सीकर जिले के धोद विधानसभा क्षेत्र के साथ सीकर मुख्यालय के आसपास के कई गांवों के दौरे पर रहे। उन्होंने आगामी 10 जून को होने वाली किसान हुंकार रैली के लिए दर्जनों गांवो में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और हुंकार के बिगुल में समर्थन मांगा। बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने किसानों के साथ नागौर से हुंकार भरी थी, जो बाड़मेर व बीकानेर होते हुए अब सीकर तक पहुंची है। अब सीकर की हुंकार ऐसी होनी चाहिए कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से पहले अपनी आवाज पीएम मोदी तक पहुंच जाए और मोदी हमारी मांगों को मानने की घोषणा कर दे।

बेनीवाल ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं के संबोधन में कहा कि आगामी 10 जून को जब सीकर रैली होगी तब पूरे देश की नजर सीकर पर होगी और यह रैली हम जवानों व किसानों को न्याय दिलवाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी आज शेखावाटी अंचल को नहर का मीठा पानी नहीं मिला। यहां के विकास की बड़ी बातें भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी के नेता करते हैं मगर वो सीकर से जैसे ही जयपुर की तरफ रुख करते हैं, क्षेत्र के विकास को भूलकर खुद के विकास का ध्यान देने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में जो अराजकता और जातिवाद का जहर घोला है, उसका परिणाम कहीं ना कहीं राज्य की जनता ने ही भुगता है। बेनीवाल ने कहा कि नागौर, बाड़मेर व बीकानेर में जब रैलियां की और लाखों की संख्या में जब जनता उमड़ कर आई तो सत्ता लोलूपों की नींद उड़ गई, क्योंकि जनता जब अपने हक और अधिकार के लिए जाग गई है तो फिर शासन उसी के हाथ में होगा जो जनता का हित की बात करेगा और जो किसानों के विकास की नीति बनाएगा।
विधायक बेनीवाल ने कहा कि जिन मांगों को लेकर हम रैली कर रहे हैं वो सभी मांगें राज्य के किसानों व युवाओं के हितों की हैं। बेनीवाल ने मंगवालर को भी दर्जनों गांवो का दौरा किया, जहां उनको सुनने भारी संख्या में लोग आए, वहीं विभिन्न स्थानों पर शेखावाटी की परम्परा के अनुसार स्वागत भी किया गया।

सता प्राप्ति नहीं मकसद, व्यवस्था परिवर्तन करना है लक्ष्य
विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अगर उन्हें सता में रहना होता वो किसी भी पार्टी की गोद में बैठ जाते, लेकिन उन्हें मंत्री नहीं संतरी बनकर सेवा करनी है और सत्ता में जब तक अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की भागीदारी नहीं होगी, तब तक व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करना है। विधायक ने दलित उत्पीडऩ पर बोलते हुए कहा की राज्य की सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए कोई बड़ा कदमा नहीं उठाया।

बुधवार को रहेंगे इन स्थानो के दौरे पर
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल अपने जन संपर्क कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैलासी, जिगर, गोठड़ा भूकरान, थोरासी, लालासी, पालड़ी, खिंवासर, बिन्दासर, बीदसर, खेड़ी राडान, रणावा, डूडवा, खीरवा, नरोदड़ा, मणी महल, लक्ष्मणगढ़, बासणी, आंतरोली, दिसनाउ, राजपुरा, बलारा, चुड़ी, व सांखु आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।