बजरी भरे पांच डम्पर जब्त
उधर, पादुकलां थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान डीएसटी टीम बजरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की। प्रभारी मय दल ने पादुकलां क्षेत्र में पांच डम्पर जब्त कर थाने में रखवाए। मामले में जुर्माना वसूली सम्बंधी कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना भेजी गई। बजरी से भरे वाहन जब्त होने की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा। अवैध रूप से बजरी खनन करने वाले भूमिगत हो गए।
बासनी में जुआ खेलते दस जने गिरफ्तार
नागौर. सदर थाना क्षेत्र के बासनी गांव में जुआ खेलने के आरोप मे दस जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पा से 51 हजार दो सौ रुपए जब्त किए गए।
थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा के अनुसार बासनी गांव में खोजा की बाड़ी मेघवाल मोहल्ला में कुुछ लोग जुआ-सटटा खेल रहे थे। पुलिस ने सददाम, शोयल, बरकत, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद असफाक, मोहम्मद अली, मोइनुददीन, मोहम्मद अनवर, राकेश, मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया।