11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम में परिवर्तन : कहीं आप न आ जाए बीमारियों की चपेट में

बाहरी चीजों से परहेज करने की सलाह दे रहे चिकित्सक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 2 Oct 2018, 8:02 AM IST

patrika

temperature,sick,Weather change,nagda,

नागदा. सर्द मौसम की आहट ने रहवासियों को बीमारियों की चपेट में ले लिया है। सुबह और रात के पारे में करीब डेढ़ डिग्री का अंतर देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का तर्क है, कि सर्द ऋतु के शुभारंभ पर वायु से नमी समाप्त हो जाती है। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहता है। दूसरी ओर मौसम परिवर्तन ने शहरवासियों को बीमारियों की चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इन दिनों हर घर में कोई ना कोई बीमार है। अधिकांश लोग सर्दी जुखाम व बुखार का शिकार हो रहे है। सिविल अस्पताल की ओपीडी में भी अन्य दिनों की अपेक्षा बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सिविल बीएमओ डॉ.संजीव कुमरावत के अनुसार सबसे अधिक मरीजों में 0 से 5 वर्ष के बच्चे शामिल हैं। ऐसे में चिकित्सक बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। बीते तीन दिनों से रात एवं सुबह शाम का मौसम सर्द व दिन तपन भरा हो रहा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है।
क्या है वायरल फीवर और कैसे फैलता है
वायरस संक्रमण से होने वाले बुखार को वायरल फीवर कहते है। वायरल बुखार के वायरस गले में सुप्तावस्था में निष्क्रिय रहते हैं। ठंडे वातावरण के संपर्क में आने, फ्रिज का ठंडा पानी, शीतल पेय आदि से ये वायरस सक्रिय होकर हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को प्रभावित कर देते हैं। वायरस बुखार शरीर की प्रतिरक्षण क्षमता या इम्युन सिस्टम मजबूत हो तो यह बीमारी जल्दी नहीं होती।
ये बरते सावधानी
-तली हुई चीजों को नजर अंदाज करें।
-भीड़-भाड़ वाले स्थान पर बच्चों को न ले जाएं, वहां संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
-उल्टी-दस्त से बचाव के लिए साफ पानी पीएं और बच्चें को साफ स्वच्छ कपड़े पहनाएं।
-बच्चों को गर्म पानी पिलाएं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
-बच्चों को कानों में रुई लगाएं, ताकि व सीधे हवा के संपर्क से बच सकें।
- सामान्यत: बुखार आने पर घबराए नहीं, चिकित्सक को दिखाएं।
संक्रमण : तापमान के एका-एक उतार-चढ़ाव से वायरल फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे को लगता है।
मौसम परिवर्तन होने के बाद से सर्दी जुखाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों नौनिहालों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही बाहरी व तली हुई चीजों से परहेज किया जाना चाहिए। बुखार आने पर घरेलु नुक्से से परहेज करें।
डॉ. संजीव कुमरावत, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर