गनीमत रही, कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई। घटना में सब्जी गोदाम की आग पर नगर पालिका फायर फाइटरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया तो सिविल अस्पताल के पीछे मौजूद कचरा पेटी की आग को दो युवकों ने एक घंटे में बुझाया। दोनों स्थनों पर लगी आग की लपटे इतनी भयानक थी, कि सब्जी मंडी में खरीदी कर रहे दहशत में आ गए। इधर, दूसरी और सिविल अस्पताल के कचरा पेटी में लगी आग से बाहरी ओर स्थित शर्मा जनरल स्टोर संचालक का छज्जा टूटकर गिर गया।