नागदा . 1952 से 2018 (66 साल) के विधानसभा चुनाव का एक सच ये भी है कि बढ़ते मतदान प्रतिशत का लाभ कांग्रेस तो घटते मतदान प्रतिशत का लाभ भाजपा को मिला हैं। इस मिथक के चलते 3 बार कांग्रेस तो 2 बार बीजेपी प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा सजा। वहीं 2 बार निर्दलीय लाभ ले गए। 2023 में हो रहे इस चुनाव में दो चीज देखने वाली होगी। पहली यह कि पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान का प्रतिशत घटता है या बढ़ता है। अगर बढ़ता है तो क्या कांग्रेस अपना यह मिथक बरकरार रखती है या फिर भाजपा इसे तोड़ती हैं।