14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : जातिगत आरक्षण के विरोध में राजपूतों ने भरी हुंकार, निकाली रैली, सौंपा मांगों का ज्ञापन

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में निकाली रैली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 8 Jan 2018, 7:03 PM IST

patrika

protest,rally,against,ujjain news,caste reservation,

महिदपुर. श्रीराजपूत करणी सेना एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में जातिगत आरक्षण के विरोध में रैली निकाली। जिसमें करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर, जिलाध्यक्ष रविराजसिंह कलेसर, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्रसिंह कालूहेड़ा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष जीवनसिंह लेकोडिय़ा भी सम्मिलित हुए।

रैली कृषि उपज मंडी से प्रारंभ

रैली कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर नगर प्रमुख मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पर समापन हुआ। जिसके बाद जनसभा का आयोजन हुआ। रैली में राजपूत एवं अन्य समाज के लगभग 15 हजार समाजजन ने भाग लिया। इस दौरान नगर के कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर सभी समाज एवं धर्मो के लोगों स्वागत किया। इस महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया गया। समाज के मुख्य वक्ताओं ने काह कि आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू किया जाए। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त हो तथा सरकार हाईकोर्ट के फैसले को लागू करें । आरक्षण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो।

पद्मावति फिल्म के बारे में भी कहा

पद्मावति फिल्म के बारे में भी कहा गया कि संपूर्ण भारत में इस फिल्म को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाए। शासन द्वारा सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण विभाग का जो मसौदा तैयार किया गया है, उसे लागू किया जाए। राजपूत समाज की संपत्ति को सरकार ने अधिग्रहित कर रखा है उसे समाज को सौंपी जाए। छात्रावास एवं सामूदायिक भवन बनाने में सरकार सहयोग प्रदान करें। इस आशय का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी जगदीश गोमे को सौंपा। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं अन्य समाजजन उपस्थित थे। संचालन शैलेन्द्रसिंह कालूहेड़ा ने किया। कार्यक्रम में कुश्ती प्रतियोगिता में जिला स्तर एवं संभाग स्तर का पर विजयी होने वाली छात्राओं का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम के अंत में इंदौर स्कूल बस दुर्घटना में मृत बच्चों को शृद्धांजलि दी गई। जानकारी अंतरसिंह राजपूत ने दी।

किसान मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन
तराना. भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, विधायक अनिल फिरोजिया, भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामसिंह जादौन, तराना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामसिंह बड़ाल की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा तराना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने कार्यकारिणी घोषणा की।

जिसमें उपाध्यक्ष सीताराम गुर्जर खारपा, कैलाश पाटीदार दूधली, हुकमसिंह तिलावद बड़ी, मानसिंह सेठ कचनारिया, गुलाबसिंह धाकड़ बैलरी, किसान मोर्चा तराना ग्रामीण मंडल महामंत्री मनोहरसिंह भोजूखेड़ी, मुकेश शर्मा लुनियाखेड़ी, किसान मोर्चा तराना ग्रामीण मंडल मंत्री चरणसिंह गुर्जर देवीखेड़ा, जालमसिंह नयाखेड़ा, धर्मेंद्र पंवार कायथा, रमेश जाट नौगांवा, धनराजसिंह राजपूत खजुरिया, किसान मोर्चा तराना ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष जीवनसिंह गुर्जर सादीखेड़ी, किसान मोर्चा तराना ग्रामीण मंडल मीडिया प्रमुख अमित शर्मा भूखी एवं किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमेंद्र चांदना बगोदा, छगनलाल मालवीय बगोदा, दयाराम जाट भडसिम्बा, प्रेमसिंह बरखेडा, हरी नारायण पाटीदार छापरी, राजेन्द्रसिंह गुर्जर कांकरिया, कमलसिंह बरखेड़ा, कमल पटेल कनासिया, पदमसिंह आंजना मुंडली, संजय परमारमुंडली, प्रहलाद लसुल्डिया बेचर, होकमसिंह नाटाखेड़ी, मनोहरसिंह राठौर, नेपालसिंह, चंपालाल करंज, अशोक आंजना आदि को नियुक्त किया गया।