17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा धार्मिक उन्माद के कारण जीत रही, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पीछे छूटे

- अमित शर्मा की कांग्रेस के पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश पचौरी से सीधी बात - पचौरी बोले धार्मिक उन्माद जैसी ट्रीक ज्यादा समय तक नहीं चलेगी, कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी बोले-2023 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Amit Kumar Shrama

•

Updated: 15 Apr 2022, 12:49 PM IST

भाजपा धार्मिक उन्माद के कारण जीत रही, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पीछे छूटे

भाजपा धार्मिक उन्माद के कारण जीत रही, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पीछे छूटे

नर्मदापुरम. कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सोमवार को नर्मदापुरम दौरे पर थे। इस दौरान पत्रिका से उनसे अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बात की है। पचौरी ने कांग्रेस के पीछे छूट जाने से लेकर 2023 की तैयारियों के विषय में चर्चा की। इसके साथ प्रदेश सरकार को सीधी में पत्रकारों के साथ हुई घटना को बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि प्रदेश कहां जा रहा है।

प्रश्न: महंगाई, बेरोजगारी के कारण भी प्रदेश में कांग्रेस जीत नहीं पा रही, लोग पार्टी को नकार रहे हैं।
उत्तर: कई बार हम भी सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। 2014 में पेट्रोल 70 रुपए लीटर था, अब 120 रुपए है। खाद्य तेल, डीजल सभी के दाम बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी की दर बढ़ रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। किसानों को उसकी फसल का बाजिव दाम नहीं मिल रहा है। तो ऐसी क्या बात है जो जनता की समझ नहीं आ रहा है। इसके बाद भी भाजपा की जीत के पीछे भाजपा धार्मिक उन्माद , जो कथित राष्ट्रवाद की बात कही जा रही है। लोगों के मन में बैठाने के प्रयास हो रहे हैं। उसमें सभी मुद्दे दबते जा रहे हैं।

प्रश्न: फिर ऐसे में कांग्रेस जीतेगी कब?
उत्तर: यह मुद्दे थोडे समय के लिए हैं, ज्यादा समय नहीं चलेगी। जब घर के बच्चे ग्रेजुएट होते हैं, इसके बाद उन्हें नौकरी नहीं मिलती तो घर की गृहणी संभाल लेती है तो लगता है जितने पैसे हैं बजट खत्म हो गया है तो आप कब तक धार्मिक उन्माद की बात करोगे। इसका असर कब तक होगा।

प्रश्न: आपके जीतने वाले प्रत्याशी कैसे आएंगे?
उत्तर: पार्टी का प्रयास यह ही होता है कि कि वो जीतने वालों को टिकट दें, इस बार कई मोर्चों पर सर्वे कराया जा रहा है। जिसके आधार पर टिकट दिए जाएंगे। आने वाले विधानसभा चुनावों के मुद्दों के लिए कुछ दिन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक बुलाई है उसमें सब तय होगा।

प्रश्न : खरगौन में हुए विवाद को लेकर क्या कहेंगे?
उत्तर: जो हुआ वो गलत है, लेकिन किसी भी कार्रवाई के पहले निष्पक्षता से पूरे मामले की जांच की जाना चाहिए। अगर पहचान-पहचान के कार्रवाई हो तो ऐसे मामलों में सरकार सवालों के घेरे में आती है। ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए।

प्रश्न: नर्मदापुरम का मुहासा का प्रोजेक्ट चला गया, स्टील प्लांट भी नहीं खुल सका?
उत्तर : हमने कंपनियों से पूछा कि आप नर्मदापुरम क्यों नहीं जाना चाहते हैं, तो पता चला कि राज्य सरकार ने वो सभी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जो राज्य सरकार को करना था। स्टील प्लांट के मामले में भी ऐसा ही हुआ।