1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां कॉलेज में खुल रहा प्रदेश का दूसरा डिजीटल स्टूडियो, छात्राएं करेंगी हाईटेक पढ़ाई

विश्व बैंक परियोजना के तहत स्वीकृत 42 लाख की लागत से तैयार हो रहा स्टूडियो

less than 1 minute read
Google source verification
यहां कॉलेज में खुल रहा प्रदेश का दूसरा डिजीटल स्टूडियो, छात्राएं करेंगी हाईटेक पढ़ाई

यहां कॉलेज में खुल रहा प्रदेश का दूसरा डिजीटल स्टूडियो, छात्राएं करेंगी हाईटेक पढ़ाई

नर्मदापुरम/छात्राओं को एप डिजाइनिंग, ऑनलाइन स्टडी और टेली एजुकेशन जैसी सुविधाएं देने होमसाइंस कॉलेज में डिजीटल स्टूडियों खोला जा रहा है। विश्व बैंक परियोजना के तहत स्वीकृत की गई 42 लाख की राशि से उक्त निर्माण हो रहा है। यह स्टूडियों प्रदेश का दूसरा स्टूडियों होगा। दरअसल इससे पहले सागर के आट्र्स एंड कॉमर्स कॉलेज में प्रदेश का पहला डिजीटल स्टूडियों बन चुका है। सागर के बाद अब नर्मदापुरम जिले में इस तरह का स्टेडियो बनाया जा रहा है।

स्टूडियो में कैमरा और माइक की होगी व्यवस्था
स्टूडियों में 80 सीटर वर्चुअल क्लास रूम बनेंगा। इन क्लास रूम में स्मार्ट पैनल, लैपटॉप, यूपीएस, कैमरा, माइक आदि की व्यवस्था रहेगी। वहीं डिजीटल स्टूडियों में डॉक्यूमेंट प्रेसेंटर, सर्वर, एसी और फर्नीचर आदि संसाधन मौजूद रहेंगे। कोरोनाकाल में ऑनलाइन कक्षाओं की आवश्यकता को देखते हुए विभाग ने डिजीटल स्टूडियो और ई-कंटेंट का प्रोजेक्ट तैयार किया है।

ये होंगे स्टूडियों के फायदे
- छात्राओं को ईकंटेंट से पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी।
- कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षाएं भी संचालित हो पाएंगी।
- वाडियों रिकॉर्डिंग और एंकरिंग से कंटेंट की प्रेक्टिस होगी।

इनका कहना है
विश्व बैंक परियोजना के तहत डिजीटल स्टूडियों का काम जारी है। नए सत्र से स्टूडियों में छात्राओं की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
डॉ. कामिनी जैन, लीड कॉलेज प्राचार्य

Story Loader