7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेडियो स्टेशन बनाने सरकार से मिली मंजूरी, अब जगह की तलाश

नर्मदापुरम. फिल्मी गाने, भजन, शिक्षा, साहित्य सहित सभी विषयों पर नर्मदापुरम अब अपने रेडियो पर बात करेगा। नर्मदापुरम से संचालित होने वाले रेेडियो धड़कन 90.4 को सरकार से स्वीकृति मिल गई है। रेडियो स्टेशन बनाने जगह की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम रेडियो स्टेशन को चालू करने सरकार ने रेडियो धड़कन 90.4 को स्वीकृति दे दी है। इसका संचालन वीदिशा के राम रघुवंशी करेंगे। रेडियो पर गाने, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा सहित मनोरंजन के सभी प्रोग्राम को चलाए जाएंगे। रेडियो पर नर्मदापुरम के धार्मि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

jitendra verma

•

Updated: 12 Feb 2023, 9:02 PM IST

रेडियो स्टेशन बनाने सरकार से मिली मंजूरी, अब जगह की तलाश

नर्मदापुरम. फिल्मी गाने, भजन, शिक्षा, साहित्य सहित सभी विषयों पर नर्मदापुरम अब अपने रेडियो पर बात करेगा। नर्मदापुरम से संचालित होने वाले रेेडियो धड़कन 90.4 को सरकार से स्वीकृति मिल गई है

रेडियो स्टेशन बनाने ऐसे हुई पहल
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया वीदिशा में रेडियो स्टेेशन चलाने वाले रघुवंशी नर्मदापुरम में भी अपना रेडियो स्टेशन बनाना चाहते थे। इसलिए हमारे पूरे मित्र मंडल ने प्रयास किए और हमें स्वीकृति मिल गई है। जल्द नर्मदापुरम से रेडियो धड़़कन 90.4 संचालित होने लगेगा।

आपदा आने पर करेंगे सचेत, योजनाएं भी बताएंगे
नर्मदापुरम से संचालित होने वाला रेडियो धड़कन चालीस किला मीटर के अंदर चलेगा। संचालक राम रघुवंशी ने बताया रेडियो इमरजेंसी के समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। किसी भी प्रकार की आपदा आने पर रेडियो के जरिए लोगों को सचेत किए जाएगा। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी रेडियो के जरीए दी जाएगी। रघुवंशी ने बताया रेडियो धड़कन 90.4 नर्मदापुरम का अपना रेडिया स्टेशन है। इस पर स्थानीय समाचारों को नए अंदाज में पढ़ा जाएगा। यह एक अभिनव प्रयोग होगा।
इनका कहना है
नर्मदापुरम से रेडियो धड़कन को स्वीकृति मिल गई है। स्टेशन बनाने जगह की जरूरत है। इसके लिए जिला प्रशासन को आवेदन कर दिए हैं। लगभग 20 दिन में कार्य पूर्ण हो जाएगा।
राम रघुवंशी, संचालक रेडियो धड़कन 90.4