जुलाई माह में हुई बारिश से बैतूल, इटारसी, नर्मदापुरम इससे आगे बुदनी, मिडघाट, बरखेड़ा और मंडीदीप के पास तक की हाइवे की रोड पर दो बार वाहन चालकों, मुसाफिरों, वाहन चालकों को महंगा टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी सफर आसान नहीं है। गडढों वाली सड़क से दचके खाते हुए आवागमन करना करना पड़ रहा। बता दें कि एनएचएआई और एमपीआरडीसी ने करोड़ों रुपए खर्च करके बीते माहों में इसका मेंटेनेंस भी करवाया था। लेकिन इसके बाद भी गुणवत्ता हीन कार्य के कारण सड़क पर कई हिस्सों में पोल खुल रही है