30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होशंगाबाद लोकसभा सीट : भाजपा के दर्शन सिंह 255855 मतों से आगे

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा सीट में भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी 255855 मतों से आगे चल रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक की स्थिति में भाजपा के दर्शनसिंह चौधरी को 458945 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को 203090 वोट मिले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 4 Jun 2024, 1:10 PM IST

Loksabha Election 2024 Result

Loksabha Election 2024 Result

नर्मदापुरम. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा सीट में भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी 255855 मतों से आगे चल रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक की स्थिति में भाजपा के दर्शनसिंह चौधरी को 458945 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को 203090 वोट मिले हैं। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम से मतों की गणना का काम शुरू हुई। मतगणना के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुबह 6 बजे एवं सुरक्षा कार्य में लगे सुरक्षा कर्मियों को सुबह 5 बजे उपस्थित हुए। बता दें लोकसभा चुनाव में 18 उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है।

शहरवासियों को मिलेगी परिणाम की त्वरित जानकारी
मतगणना की जानकारी देने के लिए शहर में चार जगह 100 वर्ग फीट की एलईडी स्क्रीन लगाई गईं हैं। ये स्क्रीन सतरास्ता, पीपल चौक, न्य जयस्तंभ और आईटीआई परिसर में लोगों को मतगणना की लाइव जानकारी उपलब्ध करवाएंगी। इसके साथ ही आईटीआई परिसर, हरियाली तिराहा व तेल तिराहे पर लाउड स्पीकर भी लगाए गए हैं।

26 अप्रेल को हुए मतदान पर एक नजर
विधानसभा - कुल मतदाता - कुल प्रतिशत - पुरुषों का प्रतिशत - महिलाओं का प्रतिशत
गाडरवारा - 215402 - 67.98 - 73.2 - 62.34
होशंगाबाद - 223878 - 62.35 - 65.94 - 58.67
नरसिंहपुर - 234001 - 67.1 - 71.57 - 62.44
पिपरिया -234863 - 72.66 - 76.52 - 68.54
सिवनीमालवा - 246841 - 69.86 - 72.93 - 66.56
सोहागपुर -244545 - 68.2 - 72.33 - 63.65
तेंदूखेड़ा - 190472 - 70.04 - 75.4 - 64.29
उदयपुरा -265690 - 60.77 - 67.05 - 54.01