नर्मदापुरम. अगस्त माह का पहला सप्ताह शुरू होने के बाद भी मानसून जोर नहीं पकड़ पा रहा है। बीते चौबीस घंटों में सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी में बारिश नहीं हुई। जिले में औसतन कुल 3.7 औसत बारिश जिले में दर्ज की गई। जिसमें नर्मदापुरम में 3.0, सिवनीमालवा में 14.0, इटारसी में 4.6, माखननगर में 2.0, पचमढ़ी में 6.2 एवं डोलरिया में 3.1 मिमी बारिश रही। सीजन की कुल बारिश की बात करें तो 2 अगस्त तक कुल औसतन 619.9 मिमी हुई है, जबकि बीते साल यह 867.8 मिमी हो चुकी थी। यानी इस हिसाब अभी भी 247.9 मिमी बारिश कम है। इधर, नर्मदा का जल स्तर भी नहीं बढ़ पा रहा। बुधवार को यह 936 फीट एवं तवा बांध का जल स्तर 1155.40 फीट से ऊपर नहीं आ रहा है, जबकि अधिकतम जलभराव क्षमता 1166 फीट है। अभी बांध में 10.60 फीट जल भराव की आवश्यकता है। फिलहाल गेट खोलने जैसी कोई स्थिति नहीं है।