25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में बच्चों के साथ अकेली थी महिला, देर रात देवर घर पहुंचा तो उड़े होश…

mp news: खून से लथपथ हालत में बेडरूम में मिली महिला, गला रेत कर की गई है हत्या...।
less than 1 minute read
Google source verification
narmadapuram

mp news: मध्यप्रदेशके नर्मदापुरम जिले के आनंद नगर क्षेत्र की नर्मदा विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात 23 वर्षीय शिवानी यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला अपने पति अरविंद यादव और देवर के साथ किराए के मकान में रहती थी। पति और देवर दोनों बुदनी की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। देर रात महिला के देवर के घर पहुंचने पर वारदात का खुलासा हुआ।

देवर जब रात में घर पहुंचा तो खून से लथपथ हालत में शिवानी बेडरूम में जमीन पर पड़ी थी और उसके गले से खून बह रहा था। जबकि उसका 10 साल का बेटा और 8 महीने की बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। देवर तुरंत भाभी शिवानी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मैमो पर कोतवाली को सूचना मिली। उसके बाद सुबह पुलिस ने पहुंचकर महिला के घर पहुंचकर जांच की। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता की गुंडागर्दी का वीडियो देखें, दुकान में घुसकर की मारपीट…

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि महिला की धारदार हथियार के वार से गला रेतकर हत्या हुई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कर जांच शुरू की है। जल्द ही परिजनों व अन्य लोगों के बयान लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पुलिस को फॉरेसिंक जांच में दो से अधिक लोगों के फिंगरप्रिंट मिले हैं उनकी पहचान कराई जा रही है। मृतका शिवानी मूलत: माखननगर के पाटनी गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें- होटल ने बिल में एक रूपया ज्यादा जोड़ा, अब चुकाने होंगे इतने हजार रूपये..