पानी चार फीट बढऩे पर बनेंगे बाढ़ के हालात
नर्मदा पुरम सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ ने बताया कि नर्मदा का जलस्तर 4 फीट और बढ़ता है तो बाढ़ के हालात बन सकते हैं। बीती रात से ही शहर में साथ राहत केंद्र बनाए गए हैं। नर्मदा महाविद्यालय, एसपीएम कामगार कल्याण केंद्र, ग्वालटोली साधु वासवानी स्कूल और मालाखेड़ी के नालंदा स्कूल को राहत शिविर में बदल दिया गया है। नारायण नगर पुलिया का नाला ओवरफ्लो हो चुका है, हालांकि अभी घरों में पानी घुसने की स्थिति नहीं बनी है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के हालात पर सतत नजर रखी जा रही है।
जमुनिया में फंसे लोगों को निकाल लिया है
नर्मदा पुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पत्रिका को बताया कि जिले में अभी बाढ़ बाढ़ की स्थिति नहीं है, ताकि लोगों को राहत शिविरों एवं उच्च स्थान पर शिफ्ट किया जाए। ग्राम जमुनिया में चार लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिले के सभी अनु विभाग क्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों को निचले इलाकों और तटीय ग्रामों में अलर्ट कर तैनात किया गया है। होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुस्तेद है।