गोटेगांव। एक बैलगाड़ी में पत्तों के बीच सागौन की 8 सिल्ली छुपा कर ले जाते वन विभाग ने जब्त की है। रामनिवारी के पास वनविभाग वनपाल आरएस सोनी वन रक्षक नीतेश मेहरा को शक हुआ तो उन्होंने बैलगाड़ी को रूकवाया। बैलगाड़ी को चैक किया तो उसमें सागौन की सिल्ली भरी हुई थी तभी उसको पकड़ कर वनविभाग के कार्यालय में ले गए।